चिल्लीमल नहर के पानी से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

संवाद सहयोगी राजापुर (चित्रकूट) रविवार देर रात चिल्लीमल नहर के भदेदू माइनर टूटने के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 06:11 PM (IST)
चिल्लीमल नहर के पानी से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
चिल्लीमल नहर के पानी से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : रविवार देर रात चिल्लीमल नहर के भदेदू माइनर टूटने के कारण सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। सूचना मिलने पर किसानों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह सिचाई विभाग के अफसरों ने पहुंचकर माइनर दुरुस्त कर समस्या खत्म की।

यमुना नदी से निकलकर 22 किलोमीटर के दायरे में किसानों को राहत देने वाली चिल्लीमल नहर में रविवार रात अचानक माइनर टूटने से भदेदू व आसपास गांवों के सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया। रात में तेज रफ्तार पानी के कारण भूसा भी जलमग्न होकर खराब हो गया। जानकारी मिलने पर किसानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सिचाई विभाग के अफसरों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह तक माइनर की मरम्मत कर पानी बंद किया गया। सिचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि फसल कटने के कारण किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी