नाक मुंह ढकें, बीमार होने पर तत्काल अस्पताल जाएं : डीएम

जागरण संवाददाता चित्रकूट कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रही ग्राम निगरानी समिति के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 06:01 AM (IST)
नाक मुंह ढकें, बीमार होने पर तत्काल अस्पताल जाएं : डीएम
नाक मुंह ढकें, बीमार होने पर तत्काल अस्पताल जाएं : डीएम

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रही ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी बड़ी चुनौती हैं। उनके काम और स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। सभी को नाक मुंह ढकने के लिए मास्क का प्रयोग करने को प्रेरित करना है। यदि थोडे़ भी अस्वस्थ हों तो अस्पताल में जरूर जाएं।

गूगल मीट में डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान चलाएं। प्रवासी श्रमिकों के घरों में होम क्वारंटाइन का बोर्ड अवश्य लगाएं। फिजिकल डिस्टेंसिग, मास्क लगाने, साबुन से हाथ धूलने पर जोर दें। प्रवासियों का शत-प्रतिशत जॉब कार्ड बनवाएं। मनरेगा से रोजगार दें। प्रवासियों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल करें। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल गए हैं। गंभीर रूप से बीमार प्रवासियों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम का नंबर सभी लोग रखें। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, सचिव लेखपाल, विद्यालय के अध्यापकों का सहयोग लें। किसी व्यक्ति के संक्रमित की जानकारी जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम में तत्काल दें। सभी गर्भवती, धात्री महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पोषाहार का वितरण कराएं। पूरे मनोयोग से सबको साथ लेकर गांव में जाकर खुद को बचाएं। राशन की दुकानों से जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न दिलाएं। राशन कार्ड बनवाया जाए। स्मार्ट फोन वालों को आयुष कवच व आरोग्य सेतु एप डाउनलोड अवश्य कराएं। वीडियो कांफ्रेंसिग में सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव, बीडीओ कर्वी सुनील सिंह व राजेश नायक रहे।

chat bot
आपका साथी