दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति की अगवानी को तैयार होने लगा चित्रकूट

आठ जनवरी को विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे हैं। विश्वविद्यालय में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Jan 2018 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 12:20 AM (IST)
दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति की अगवानी को तैयार होने लगा चित्रकूट
दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति की अगवानी को तैयार होने लगा चित्रकूट

चित्रकूट (जेएनएन)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत को जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। विवि परिवार के साथ जिला प्रशासन खुद मंच सज्जा और पंडाल निर्माण में लगा है।  आठ जनवरी को विकलांग विवि के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे हैं। साथ राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा भी शिरकत करेंगे। मप्र के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली भी आ सकते हैं क्योंकि राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर मध्य प्रदेश स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में उतरेगा। राष्ट्रपति की अगवानी मप्र के राज्यपाल ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: आइएएस सूफिया फारूकी के शंकराचार्य पादुका पूजन से नाराज देवबंदी उलमा मिनट टू मिनट कार्यक्रम  दोपहर 12 बजे आरोग्यधाम में उतरेगा राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर 12.25 बजे नानाजी देशमुख की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।  12.26 बजे रामदर्शन जाएंगे।  एक बजे मंदाकिनी काटेज में भोजन करेंगे। 2:40 तक भोजन का समय है।  2.50 बजे नानाजी के आवास सियाराम कुटी जाएंगे।  तीन बजे रामभद्राचार्य विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। यहां चार बजे तक रहेंगे।

यह भी पढ़ें:तीन तलाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं से दोहरा अत्याचार, संशोधन जरूरी : मायावती

पहली बार राष्ट्रपति होंगे अतिथि 

विकलांग विवि के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि चित्रकूट के माटी की खुशबू को नानाजी और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पूरे विश्व में फैलाने का काम किया है। विवि की स्थापना के बाद पहली बार कोई राष्ट्रपति अतिथि के रूप में आ रहे हैं। हालांकि रामनाथ कोविंद  जब बिहार के राज्यपाल थे तो यहां आए थे। बताया कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति एक चांसलर मेडल सहित 19 टापर को गोल्ड मेडल देंगे। साथ ही 579 छात्रों  को उपाधि बांटेंगे। आरोग्यधाम में नानाजी की लगने वाली प्रतिमा दिल्ली से बनकर आ रही है। यह प्रतिमा आरोग्यधाम ओपीडी के ठीक सामने लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: हज हाउस पर केसरिया पुताई से भड़के देवबंदी उलमा, समाज के भगवाकरण का आरोप

chat bot
आपका साथी