प्रतिदिन 84 जोड़ी ट्रेनें, इंतजाम नदारद

संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग स्थित मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 10:35 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 06:23 AM (IST)
प्रतिदिन 84 जोड़ी ट्रेनें, इंतजाम नदारद
प्रतिदिन 84 जोड़ी ट्रेनें, इंतजाम नदारद

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग स्थित मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। जहां करीब 84 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है। मगर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर हर आर अधिकारियों की अनदेखी ही दिखाई देती है। पेयजल संकट के साथ शौचालय और सफाई व्यवस्था भी लचर है। जबकि स्टेशन की आय प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये है।

चित्रकूट आने-जाने के लिए चित्रकूटधाम कर्वी के बाद मानिकपुर जंक्शन दूसरा अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां पर प्रतिदिन अप और डाउन ट्रैक में मिलाकर 84 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें ज्यादातर सुपरफास्ट, नॉन स्टाप और एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। मध्यप्रदेश और प्रयागराज क्षेत्र से जुड़ी ट्रेनों की आवाजाही भी इस रूट पर अधिक है। चित्रकूट का अहम रेलवे स्टेशन होने के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। प्रतिदिन गुजरते 40 हजार यात्री

मानिकपुर जंक्शन अत्यंत व्यस्त होने के कारण प्रतिदिन यहां पर कम से कम 40 हजार के आसपास यात्रियों की आवाजाही रहती है। इन यात्रियों को जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले छह माह में कई बार पानी की समस्या को लेकर यात्री जंक्शन के प्लेटफार्मों पर हंगामा कर चुके हैं। जंक्शन पर ये हैं समस्याएं

-नलों की टोटियों से नहीं निकलता पानी।

-शौचालयों में खराबी के साथ पानी समस्या।

-चार वॉटर फ्रीजर भी हमेशा रहते खराब।

-यात्रियों के लिए प्लेटफार्मों पर पर्याप्त कुर्सियां नहीं।

-दोपहर बाद जलापूर्ति, रात में भी होती समस्या।

-चार प्लेटफार्म में किसी पर भी इंतजाम दुरुस्त नहीं। शनिवार को भी रहा पेयजल संकट

शनिवार सुबह भी मानिकपुर जंक्शन पर पानी की समस्या हो गई। इसके पीछे दोपहर तक मुख्य लाइन से जलापूर्ति नहीं होना वजह रही। एसएस ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या हुई है। अपराह्न दो बजे तक जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। उधर, इस दौरान जंक्शन से गुजरी ट्रेनों के यात्री पानी के लिए परेशान नजर आए। इनका कहना है

जंक्शन पर यात्री सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्लेटफार्मों पर स्टील कुर्सियां व प्रतीक्षालय है। भीड़ बढ़ने पर जरूर थोड़ी दिक्कत होती है। पानी की समस्या निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों ने आदेश दिए हैं। जल्द समस्या ठीक हो जाएगी।

-आंचल पांडेय, प्रबंधक, मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट।

chat bot
आपका साथी