भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 43 पर्चे दाखिल, चले सियासी दांव

????? ????????? ???????? ?????? ???? ?????? ?? ???????? ???? ?? ?????????? ???? ?? ??? ?????? ?? ?????? ???????? ?? ??? 43 ????? ????? ???? ?????? ?? ?????? ?? ????? ?? ????? ?????? ?? ???? ????????? ??????? ???? ?? ???? ??? ??? ??? ???? ???? ?? ?????? ??? ???? ??? ???? ?????? ??? ?????????? ?? ?? ??? ????? ?? ???? ?????? ????? ????? ????? ???? ?? ??? ?? ????????? ??? ???? ???? 18 ????? ?? ??????? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:05 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 43 पर्चे दाखिल, चले सियासी दांव
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 43 पर्चे दाखिल, चले सियासी दांव

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी की चित्रकूट इकाई का जिलाध्यक्ष बनने के लिए बुधवार को चुनावी गहमागहमी के बीच 43 पर्चे दाखिल हुए। केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज पार्टी के तमाम पदाधिकारी अध्यक्ष बनने की जुगत में लगे हुए हैं। जिले के इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन आए हैं। प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने के लिए भी भाजपाइयों में होड़ रही। 18 लोगों ने नामांकन किया है।

बुधवार को पुरानी बाजार धुस मैदान स्थित रामलीला भवन भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव का अखाड़ा बना रहा। जिला चुनाव प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी और सह प्रभारी कौशल किशोर अवस्थी के सामने भाजपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ 43 नेताओं ने आवेदन किए। मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल, पंकज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश खरे, राघवेंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह, जिला महामंत्री तीरथ तिवारी, राजेश जायसवाल, रवि त्रिपाठी, बाबू लाल पटेल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह गौर, अंजू वर्मा व मनोरमा सिंह शामिल हैं। आवेदन के दौरान चुनाव प्रभारियों ने सभी से उनके राजनीतिक सफर और पार्टी में योगदान की जानकारी ली। बाद में उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों से भी आवेदन करने वाले नेताओं की हकीकत जानी। चुनाव से सभी जन प्रतिनिधियों को दूर रखा गया है। हालांकि कुछ देर के लिए पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र चुनाव स्थल पर पहुंचे और लौट गए। बंद कमरे में सभी आवेदकों की कुंडली खंगालने के बाद आवेदन लेकर चुनाव अधिकारी चले गए हैं। संभावना है कि एक सप्ताह के अंदर जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। उधर, चुनाव स्थल के पास एक बुजुर्ग घंटों तक बैठकर लोगों से भीख मांगता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसको लेकर चर्चाएं रहीं।

chat bot
आपका साथी