'वृक्ष मनुष्य के जीवन का प्रमुख आधार'

जागरण संवाददाता, चित्रकूट :गुरुवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा चलाये जा रहे अभियान क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 07:54 PM (IST)
'वृक्ष मनुष्य के जीवन का प्रमुख आधार'
'वृक्ष मनुष्य के जीवन का प्रमुख आधार'

जागरण संवाददाता, चित्रकूट :गुरुवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मुख्यालय स्थित सच्चा आश्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता की अगुवाई में महिला संगठन की संरक्षक राधा गुप्ता, छाया जायसवाल व लक्ष्मी मोदनवाल आदि ने आंवला व अशोक के पौधे रोपित किए। इस दौरान संरक्षक राधा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक-एक पौधा सभी को लगाना चाहिए। विधिक सलाहकार नीरू गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। महिला मंत्री अर्पणा गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाकर सुरक्षा करना चाहिए। वृक्ष मनुष्य के जीवन का प्रमुख आधार हैं। यहां जिला सचिव पुष्पा आर्या.जिला उपाध्यक्ष राधारानी केशरवानी, सुनील गुप्ता, श्याम गुप्ता, विनोद आर्या, नंदकिशोर, शेषू जायसवाल, राकेश मोदनवाल, मोनू यादव्र आदि रहे।

chat bot
आपका साथी