दोनों विधान सभा में जीत के लिए कमर कसें

चित्रकूट, जागरण संवाददाता: कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसमें नोट

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 07:38 PM (IST)
दोनों विधान सभा में जीत के लिए कमर कसें

चित्रकूट, जागरण संवाददाता: कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसमें नोटबंदी का मामला छाया रहा। विधान सभा चुनाव में दोनों सीटों पर विजय हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का पदाधिकारियों ने आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता ने कहा कि विधान सभा चुनाव 2017 में जिले की दोनों विधान सभाओं में विजय हासिल करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाए। सभी फ्रंटल संगठन, नगर अध्यक्ष, महिला, सेवादल के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम की नोटबंदी से हर तबका परेशान है। केंद्र सरकार के निर्णय से लोग सारे काम छोड़कर पहले अमान्य किए गए नोट जमा करने और अब खर्च के लिए रुपए निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। सभी नगर व ब्लाक अध्यक्ष 15 दिनों के भीतर कार्यक्रम करने के लिए स्थान व तिथि निर्धारित कर लें साथ ही मोटरसाइकिल रैली निकालने का आयोजन भी करना है। सभी फ्रंटल संगठन व महिला संगठन नगर व ब्लाक अध्यक्षों के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।

इस मौके पर शिव गुलाम वर्मा, रामेंद्र गौतम, उग्रसेन पटेल, चुनकूराम, चुनबाद प्रसाद, हरिहर सहाय, फूलदीन कोल, नर्वदा प्रसाद, दिनेश तिवारी, बबलू, चंद्रशेखर कोटार्य, अनिल कसौंधन, रंजीत सिमोन, माता बदल द्विवेदी, देशराज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी