सिलाई सेंटर के माध्यम से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को भोजापुर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
सिलाई सेंटर के माध्यम से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं
सिलाई सेंटर के माध्यम से स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को भोजापुर में समूह की सौ महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। वहीं गांव की महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। शासन की इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांव की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। जय प्रेरणा महिला ग्राम संगठन से जुड़ी सौ महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये एनआरएलएम की ओर से सिलाई केंद्र खोला गया। यहां महिलाओं को यूनिफार्म सहित अन्य सिलाई की वस्तुओं के माध्यम से रोजगार और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। यूबीआइ के शाखा प्रबंधक श्याम सुंदर भारती और जिला मिशन प्रबंधक शशिकांत सिंह ने सिलाई केन्द्र का उद्धाटन किया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक समर वर्मा, सुजीत कुमार महेन्द्र मौर्य, सत्यम कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष निरमा देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी