तीरंदाजी में वाराणसी मंडल अव्वल

अमर शहीद विद्या मन्दिर इण्टर कालेज शहीदगाँव में आयोजित तीन दिवसीय 65वीं प्रादेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को तीरंदाजों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। पूरे दिन प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का वर्चस्व कायम रहा। विजेता तीरंदाजों को प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:17 AM (IST)
तीरंदाजी में वाराणसी मंडल अव्वल
तीरंदाजी में वाराणसी मंडल अव्वल

जासं, धानापुर (चंदौली) : शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 65 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल अव्वल रहा।

वाराणसी मंडल 154 अंक प्राप्त कर पहले, मेरठ 132 अंक के साथ दूसरे और 75 अंक प्राप्त कर आगरा मंडल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के अमित चौधरी ने 675 अंक के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सुबोध कुमार ने 657 अंक के साथ रजत व वाराणसी मंडल के आशुतोष यादव ने 652 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 14 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के सत्यम वैदवान ने 680 अंक के साथ स्वर्ण, सहारनपुर मंडल के साहिल चौधरी ने 648 अंक प्राप्त रजत, मेरठ मंडल के प्रियांशु बाल्यान ने 612 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में आगरा मंडल की भावना सिंह ने 456 अंक प्राप्त कर गोल्ड, वाराणसी की प्रियंका यादव ने 444 अंक प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 17 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की अमिषा चौरसिया ने 424 अंक प्राप्त कर गोल्ड व सुप्रिया सिंह ने 415 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। 17 बालक वर्ग में मेरठ के प्रेरित वैदवान ने 671 अंक प्राप्त कर स्वर्ण, आगरा के अभिषेक राणा ने 648 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल व मेरठ के 644 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर 14 बालक वर्ग में मेरठ के आर्यन राणा ने 614 अंक प्राप्त कर स्वर्ण, आगरा मंडल के पुनीत प्रताप सिंह ने 603 अंक प्राप्त कर रजत, तरूणदीप यादव ने 591 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। रिकर्व अंडर 14 बालिका वर्ग में आगरा मंडल की अर्चिशा राणा ने 294 अंक प्राप्त कर स्वर्ण, वाराणसी मंडल की खुशी श्रीवास्तव ने 278 अंक प्राप्त कर रजत, कानपुर मंडल की वैष्णवी अग्निहोत्री ने 258 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 19 बालक वर्ग में मीरजापुर के नीरज ने 619 अंक प्राप्त कर स्वर्ण, मेरठ के कनिष्क रवि ने 602 अंक प्राप्त कर रजत, मेरठ मंडल के अक्षय राणा ने 588 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य डा. नागेंद्र मिश्र ने विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया। राकेश सिंह, रामप्रकाश पांडेय, अमरेंद्र सिंह, लालबिहारी प्रसाद, रामनगीना सिंह, संजय सिंह व रमाशंकर तिवारी थे।

chat bot
आपका साथी