मिनी महानगर में हालात बेकाबू, पड़ाव तक लॉकडाउन

मिनी महानगर में हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। आएदिन कोरोना के एक दर्जन मरीज मिल रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पीडीडीयू नगर से पड़ाव तक के इलाके में धारा 144 जारी करते हुए समस्त गतिविधियों को ठप रखने का निर्देश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:54 PM (IST)
मिनी महानगर में हालात बेकाबू, पड़ाव तक लॉकडाउन
मिनी महानगर में हालात बेकाबू, पड़ाव तक लॉकडाउन

जागरण संवाददाता, चंदौली : मिनी महानगर में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। आए दिन कोरोना के एक दर्जन मरीज मिल रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पीडीडीयू नगर से पड़ाव तक के इलाके में धारा 144 जारी करते हुए समस्त गतिविधियों को ठप रखने का निर्देश दिया है। इलाके में 10 दिनों तक दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। वहीं लोग घरों में कैद रहेंगे। बेवजह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने पीडीडीयू नगर स्थित जीटीआर ब्रिज से लेकर मैनाताली न्यू महाल तक के इलाके की बैरिकेडिग कराकर सील कर दिया है। वहीं चंधासी पेट्रोल पंप से मलोखर, पड़ाव चौराहा से बहादुरपुर मार्ग तक के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इलाके में 23 जुलाई तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग घरों में कैद रहेंगे। सड़कों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दुकान, बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, ढाबे आदि को खोलने की इजाजत नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्कैनिग करेंगी। दरअसल पिछले एक सप्ताह के अंदर मुगलसराय तहसील क्षेत्र में संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इसमें अधिकांश पीडीडीयू नगर के निवासी हैं। वहीं नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारियों में भी संक्रमण फैल गया है। नगर के करीब आधा दर्जन से अधिक वार्ड हॉटस्पॉट बन चुके हैं। वहीं आसपास के गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए नगर समेत इलाके में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सुलभ आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।

-------

वर्जन :

इलाके में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन घोषित किया गया है। 23 जुलाई तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। बेवजह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी