अलग रह रहे दो दंपतियों को कराया एक

जासं, चंदौली : महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव ने सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक दूसरे से दूर हुए दो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 10:34 PM (IST)
अलग रह रहे दो दंपतियों को कराया एक
अलग रह रहे दो दंपतियों को कराया एक

जासं, चंदौली : महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव ने सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक दूसरे से दूर हुए दो परिवारों को एक कराया। दोनों में किसी बात को लेकर कुछ माह पूर्व विवाद हो गया था। वे अलग-अलग रह रहे थे। पहला मामला चकिया के सोनहुल गांव का है। जहां मनोज कुमार का पत्नी सुमित्रा से किसी बात को लेकर तकझक हो गई थी। वहीं दूसरा मामला मुगलसराय के मढि़या का है। पति सुनील कुमार का पत्नी सुनीता से अनबन चल रही थी। दोनों की पत्नियों ने महिला थाने में गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी ने सोमवार को थाने में पति मनोज कुमार व पत्नी सुमित्रा, पति सुनील कुमार व पत्नी सुनीता को आमने-सामने बैठाकर समझाया। एक दूसरे से अलग रहने का कारण जानने के बाद दोनों को एक साथ रहने पर राजी किया। कहा पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी गलतियों को नजर अंदाज करना चाहिए। आपस में सामंजस्य बनाकर अपने व परिवार के भविष्य को देखते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़े।

chat bot
आपका साथी