आज घर-घर होगा योग, रहेंगे निरोग
विश्व योग दिवस पर कोरोना का साया देखने को मिलेगा। 21 जून को अंतरर
जागरण संवाददाता, चंदौली : विश्व योग दिवस पर कोरोना का साया देखने को मिलेगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक आयोजनों से परहेज किया जाएगा। इस बार लोगों को घरों में रहकर योग के लिए जागरूक किया गया है। लोग परिवार के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग कर निरोग रहेंगे। इसको लेकर आयुष मंत्रालय ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सहमति के बाद 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जिले में विविध आयोजन होते रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोग एक साथ इकट्ठा होकर योग करते रहे। हालांकि इस बार कोरोना को लेकर परिस्थितियां बदल गई हैं इसलिए सार्वजनिक आयोजनों से परहेज किया जा रहा। आयुष मंत्रालय ने योग दिवस को लेकर गाइडलाइन जारी कर घर में ही योग करने की सलाह दी है। इसके मुताबिक इस बार लोगों को घर में परिवार के साथ योग करने के लिए प्रेरित किया गया है। इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर लोगों को योगाभ्यास की आसान विधियां भी बताई गई हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा, शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिले में योग दिवस का आयोजन कराया जाएगा। लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया है।