शिक्षक और छात्रों ने किया पौधारोपण

सकलडीहा विकास क्षेत्र के रैपुरा ग्राम सभा में अपने जेब खर्च की मिली धनराशि से बचत कर गांव के तालाब किनारे पौध रोपण कर एक मिसाल कायम किया।वतादे कि 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के नव युवकों ने यह कार्य करके लोगो को पौधे लगाने को विवश किया।इन युवाओं ने सबसे ज्यादा नीम अर्जुन सेमल आंवला चितवन पीपल बरगद पाकड़ यह पेड़ लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 07:33 PM (IST)
शिक्षक और छात्रों ने किया पौधारोपण
शिक्षक और छात्रों ने किया पौधारोपण

जासं, कमालपुर (चंदौली) : रैपुरा गांव में स्वयं के खर्च से सोमवार को शिक्षक व छात्रों ने पौधारोपण किया। तालाब के किनारे नीम, अर्जुन, सेमर, आंवला, चितवन, पीपल, बरगद , पाकड़ के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण अभियान में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री डां देवेन्द्र यादव ने कहा यह अत्यंत ही पुनीत कार्य है। नवयुवकों को इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने की जरूरत है। हिदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल रिकू ने कहा वृक्ष हैं तो जल है और जल है तो कल है। पंचायत मित्र ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव, रवि प्रकाश यादव , मंटू कुमार, ऊधम मौर्य , पीयूष कुमार, सूरज कुमार, सत्यम यादव, राजू, निखिल कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी