बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी

चंबल एक्सप्रेस में सीआरपीएफ जवान का रायफल बदमाशों द्वारा लेकर फरार हो जाने के मामले ने एक नया मोड ले लिया है। सूत्रों की माने तो रायफल की मैगजीन खाली थी। हालांकि अभी तक रायफल खोजने में प्रशासन लगा हुआ है। घटना के बाद ही मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंक्शन से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ ट्रेनों में जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:28 AM (IST)
बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी
बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : चंबल एक्सप्रेस में बदमाशों द्वारा सीआरपीएफ जवान की रायफल लेकर फरार होने के मामले ने एक नया मोड ले लिया है। सूत्रों की माने तो रायफल की मैगजीन खाली थी। हालांकि अभी तक रायफल खोजने में प्रशासन लगा हुआ है। घटना के बाद ही मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंक्शन से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ ट्रेनों में जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

गुरुवार की रात 19 जवानों की टोली ग्वालियर से गया लौट रही थी। ट्रेन के बर्थ नंबर 44 पर सवार दिनेश माथुर की रायफल सासाराम के पास बदमाश लेकर ट्रेन से कूद गया। जानकारी होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। रात में ही करवंडिया और डेहरी के बीच ट्रेन को रोककर देर रात तक कांबिग की गई लेकिन प्रशासन के हाथ खाली रहे। उधर मुगलसराय मंडल के कमांडेंट आशीष मिश्रा ने मंडल में हाई अलर्ट जारी करते हुए जवानों को जांच में लगा दिया। घटना के दो दिन के बाद यह चर्चा होने लगी कि रायफल की मैगजीन खाली थी। अब जंक्शन से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में आरपीएफ जवानों की विशेष निगहबानी है।

chat bot
आपका साथी