सात स्वस्थ, 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव

जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 14 लोगो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 05:02 PM (IST)
सात स्वस्थ, 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव
सात स्वस्थ, 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जबकि सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1085 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

संक्रमितों में चार महिलाएं और 10 पुरूष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक रेलकर्मी, एक बैंक कर्मी, एक पशु आहार का दुकानदार, एक गृहणी, एक निजी शिक्षक, एक प्राचार्य, एक निजी क्लीनिक संचालक, एक चिकित्सक, तीन निजी कंपनी के कर्मचारी और दो छात्र हैं। जिले में चहनियां ब्लाक के तीन, सदर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से एक, नियामताबाद तीन और छह पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। संक्रमितों को उनकी सुविधा के अनुसार होम आईसोलेशन में रहने की छूट दी गई है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 4158 मरीज सामने आए हैं। इसमें सक्रिय मरीज 158 हैं। जबकि 3952 स्वस्थ हो गए। वहीं 48 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी