भगवान के स्मरण से जीव का होता है कल्याण

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) विकास खंड के चिरईगांव में चतुर्मास यज्ञ के बाद रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 04:56 PM (IST)
भगवान के स्मरण से जीव का होता है कल्याण
भगवान के स्मरण से जीव का होता है कल्याण

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : विकास खंड के चिरईगांव में चतुर्मास यज्ञ के बाद रविवार को प्रवचन हुआ। सुंदर राज महाराज ने कहा भगवान का नाम ही सार है। इस नाम का स्मरण जो व्यक्ति हमेशा करता है उसका कल्याण होता है। ऐसा नहीं कि यह कठिन हो भगवान का नाम लेना सबसे सरल कार्य है। इस नाम से कोई नुकसान नहीं होता है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि भगवान का नाम लेने के लिए समय और स्थान की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। सोते-जागते हर समय भगवान नाम का स्मरण करना चाहिए। भगवान के नाम के स्मरण के लिए, मन को स्नान कराना चाहिए न कि शरीर को। हम बिना स्नान के भी पूजा कर सकते हैं। हम भगवान को दुख में याद करते हैं। अगर उनका स्मरण सुख में ही करते रहें तो दुख नजदीक भी नहीं आएगा। कहा शरीर परमात्मा का दिया स्वरूप है। इसे माया के वासीभूत नहीं होने देना चाहिए। जो माया के चक्कर में पड़कर भगवान को भूल जाता है। उसका वर्तमान और भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

chat bot
आपका साथी