रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, खेती किसानी को बल

दो दिनों से रूक रूक कर हो रही रिमझिम बारिश ने आमजन को जहां गर्मी से राहत मिल गई है वहीं खेतों में नमी से खेती किसानी को भी बल मिल गया है। कल तक चिलचिलाती धूप से सूख रही धान की नर्सरी को भी संजीवनी मिल गई है। आसमान में बादलों की उपस्थिति से आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद बरकरार है। जुलाई माह का एक पखवारा बीतने के बाद भी बारिश न होने से किसानों की चिता बढ़ गई थी। वहीं चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। सूरज का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 07:06 PM (IST)
रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, खेती किसानी को बल
रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, खेती किसानी को बल

जासं, चंदौली : दो दिनों से रूक रूक कर हो रही रिमझिम बारिश ने आमजन को जहां गर्मी से राहत मिल गई है, वहीं खेतों में नमी से खेती किसानी को भी बल मिल गया है। कल तक चिलचिलाती धूप से सूख रही धान की नर्सरी को भी संजीवनी मिल गई है। आसमान में बादलों की उपस्थिति से आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद बरकरार है।

जुलाई माह का एक पखवारा बीतने के बाद भी बारिश न होने से किसानों की चिता बढ़ गई थी। वहीं चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। सूरज का ताप ऐसा कि धान की नर्सरी सूखने लगी थी। वहीं रोपाई भी ठप हो गई थी। लेकिन बुधवार की शाम से आसमान में छाए बादलों ने बारिश की उम्मीदों को पंख लगा दिया। गुरुवार की सुबह व शाम के साथ शुक्रवार को भी पूरे दिन रूक रूक हुई रिमझिम बारिश से खेती किसानी ने जोर पकड़ लिया। हालांकि तेज बारिश न होने के कारण जिले के कई इलाकों में धान की रोपाई को पानी की आवश्यकता बनी हुई है। बारिश ने तपती धरती में जान फूंक दी है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी