ट्रेन में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

अप चंडीगढ़ सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:31 PM (IST)
ट्रेन में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
ट्रेन में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अप चंडीगढ़ सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन में रविवार की देर रात एक महिला यात्री ने सहयात्री पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने से पहले घटना हुई। पीड़िता ने स्थानीय जीआरपी को लिखित तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने आरोपित को जेल भेज दिया। महिला ने चादर खींचकर छेड़खानी का आरोप लगाया। वह आरा से चंडीगढ़ जा रही थी।

पूजा स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या बी-5 के बर्थ नंबर 20 पर चंडीगढ़ निवासी एक महिला यात्री सफर कर रही थी। उसी कोच के बर्थ नंबर 17 पर एक व्यक्ति यात्रा कर रहा था। महिला यात्री का आरोप है कि रात में लगभग 1.30 बजे ट्रेन जब पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने वाली थी तभी सहयात्री उसकी चादर खींचने लगा। एक बार ऐसा करने पर महिला ने विरोध किया लेकिन सहयात्री नहीं माना और फिर चादर खींचने लगा। इसके बाद महिला यात्री शोरगुल मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर अन्य यात्री भी पहुंच गए और आरोपित यात्री को पकड़ लिया। ट्रेन रात में जंक्शन पर पहुंची। यहां महिला यात्री ने जीआरपी व आरपीएफ जवानों को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने जीआरपी को लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद जीआरपी ने आरोपित को ट्रेन से नीचे उतार लिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित परवेजाबाद, सोनपुर, तारण, बिहार निवासी निरंजन सिंह है। तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी