गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

ाष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिले में जगह-जगह श्रद्धांजलि स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM (IST)
गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, चंदौली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिले में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

पीडीडीयू नगर में धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी कांप्लेक्स स्थित प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। बोले गांधीजी देश की जनता में राष्ट्र प्रेम व आत्मबल का संचार करने वाले, सत्य, अहिसा, शांति व सदभाव के प्रतीक हैं। रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, राकेश सिंह, नेहाल अख्तर, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास आदि उपस्थित थे।

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर सद्भावना, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा को लेकर किसान संगठन ने नगर स्थित गांधी पार्क में उपवास रखकर सभा की। समाजवाद जिदाबाद, खेत बचाओ खेती बचाओ, कारपोरेट का राज खत्म करो आदि नारे लगाए। अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी खेत मजदूर यूनियन, महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा व मजदूर किसान मंच के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने लोकतंत्र व संविधान पर हमला के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। इसके पूर्व गांधी पार्क में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लालचंद सिंह, शंभूनाथ सिंह,परमानन्द कुशवाहा,शुकदेव मिश्रा, प्रह्लाद मिश्रा, नारद मुनि विश्वकर्मा, राम अचल यादव,गुलाब आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामनिवास पांडेय व संचालन अजय राय ने किया।

chat bot
आपका साथी