यात्रियों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:47 PM (IST)
यात्रियों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी
यात्रियों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ मेरी सहेली टीम ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिग एरिया में यात्रियों को जानकारी दी गई। जवानों ने यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। कोरोना वायरस पर विस्तृत जानकारी के लिए कर्मचारियों में पंफ्लेट भी बांटे गए।

वर्तमान समय में कोविड-19 की दूसरी लहर चलने लगी है। एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है इसलिए अब लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आरपीएफ महिला उपनिरीक्षक सरिता गुर्जर ने कहा कोरोना वायरस से बचाव के लिए फिलहाल यही एकमात्र उपाय है कि हम सब अपना व्यवहार बदल कर अपने आप को सुरक्षित रखें। सभी नियमों का पालन करना है। कहा कि अपने हाथों को सैनिटाइज करना, साबुन से हाथों को धोना, उचित शारीरिक दूरी बनाए रखना आदि छोटी-छोटी सावधानियां हैं, जिन्हें अपनाकर हम स्वयं व दूसरों को कोरोना से बचाव कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी