धान खरीद बाधित, किसान परेशान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बरहनी विकास खण्ड के देवकली गांव में बनाया गया सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए 2100 बोरी धान बाहर भीग रहा है।वही क्रय अधिकारी क्रय केंद्र को बन्द करके गायब है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 06:21 PM (IST)
धान खरीद बाधित, किसान परेशान
धान खरीद बाधित, किसान परेशान

जासं, कमालपुर(चंदौली) : देवकली गांव में बनाए गए सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया 2100 बोरी धान बारिश में बुधवार को भींग गया। क्रय अधिकारी क्रय केंद्र को बंद कर गायब रहे। किसानों ने चेताया कि धान की धुलाई नहीं होने का बहाना बनाकर खरीद बंद कर दी गई है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान श्यामचरण, गुलाब, केदार, बलवंत आदि ने कहा धान की धुलाई तत्काल नहीं की गई तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी