नो इंट्री के बाद भी दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

जागरण संवाददाता ताराजीवनपुर (चंदौली) अलीनगर से सकलडीहा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM (IST)
नो इंट्री के बाद भी दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
नो इंट्री के बाद भी दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली) : अलीनगर से सकलडीहा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। नो इंट्री लागू होने के बाद भी यहां दिन में भी भारी वाहन फर्राटा भरते हैं। 24 घंटे वाहनों की आवाजाही से दिन भर धूल उड़ती रहती है। मार्ग के आसपास के मकान जहां धूल से लथपथ हैं वहीं दिन भर घर के दरवाजे बंद करने के बाद भी फर्श किरकिरा रहता है। मार्ग की लंबाई 15 किमी है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राहगीरों का आवागमन करना मुसीबत भरा साबित हो रहा है। नो इंट्री में वाहनों की आवागमन से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। छह माह में लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत भी दुर्घटना की वजह से हो चुकी हैं। वीरेंद्र बिद, सुरेंद्र तिवारी, प्रदीप गोंड, उमाशंकर, रविशंकर यादव, श्रवण यादव, राजकुमार पप्पू, लक्ष्मण पासवान, महेंद्र यादव सहित तमाम लोगों ने सड़क मरम्मत करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी