नया प्रवेश द्वार जंक्शन को देगा विस्तार

एशिया के सबसे बड़े रेल यार्ड के रूप में पहचाना जाने वाला पीडीडीयू जंक्शन बदलाव के दौर से गुजर रहा है। नई कवायद जंक्शन के दूसरे प्रवेश द्वार से जुड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:51 PM (IST)
नया प्रवेश द्वार जंक्शन को देगा विस्तार
नया प्रवेश द्वार जंक्शन को देगा विस्तार

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : एशिया के सबसे बड़े रेल यार्ड के रूप में पहचाना जाने वाला पीडीडीयू जंक्शन बदलाव के दौर से गुजर रहा है। नई कवायद जंक्शन के दूसरे प्रवेश द्वार से जुड़ी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सेंट्रल कालोनी की तरफ से नया मार्ग बनवाने का खाका तैयार किया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और नगर की भीड़-भाड़ से बचते हुए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग का रुख किया जा सकेगा। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेल बोर्ड को भेजने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली और बनारस के रेलवे स्टेशन की तर्ज पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का विस्तार किया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने और यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे ने सेंट्रल कालोनी की ओर से नया प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी कर ली है। इसका खाका तैयार कर दिया गया है। नया मार्ग जीटीआर ब्रिज के दक्षिण तरफ से जंक्शन को जाएगा। हालांकि योजना को मूर्त रूप देने में 20 कर्मचारी आवास टूटेंगे। रास्ता काफी चौड़ा होगा और लोग चार पहिया वाहन से सीधे प्लेटफार्मों तक पहुंच सकेंगे। सूत्रों की मानें तो अगले वर्ष तक योजना मूर्त रूप ले लेगी।

जंक्शन तक पहुंचना सुलभ

सीनियर डीसीएम दयानंद का कहना है कि यात्री सुविधाओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जंक्शन पर काफी कुछ बदलाव किया जाना है। सभी प्लेटफार्मों पर सीनरी लगाई जाएगी। पर्यटकों को लेकर आने वाले वाहनों के लिए अलग स्थान आरक्षित किया जाएगा। दूसरा प्रवेश द्वारा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। ताकि रेल यात्रियों को नगर की भीड़ का सामना न करना पड़े। शीघ्र ही प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। इसे स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।

chat bot
आपका साथी