पुरुषों को बदलनी होगी अपनी सोच

नौगढ़ (चंदौली) सेवा सदन बालिका इंटर कालेज मझगाई में शनिवार को ग्राम्या संस्थान एवं आक्सफैम इंडिया की ओर से महिला हिसा विरोधी पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:54 PM (IST)
पुरुषों को बदलनी होगी अपनी सोच
पुरुषों को बदलनी होगी अपनी सोच

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : सेवा सदन बालिका इंटर कालेज मझगाई में शनिवार को ग्राम्या संस्थान एवं आक्सफैम इंडिया की ओर से महिला हिसा विरोधी पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक बिदु सिंह ने कहा कि हमारे समाज में हो रही घरेलू हिसा, महिला, पुरुष में गैर बराबरी, बालक बालिका में भेदभाव, सहित महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर समझ बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुरुषों को अपनी सोच बदलनी होगी ताकि महिलाएं और लड़कियां भी स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ जा सकें। तभी समाज में समानता आएगी और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र, प्रधानाचार्या मीना केएल, शिक्षक राजकुमार, त्रिभुवन, प्रतिमा, राजेश सहित विद्यालय के बच्चे व कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी