महिला हिसा को लेकर किया जागरूक

ग्राम्या संस्थान व बदलाव हेतु साझेदारी परियोजना के तत्वाधान में मंगलवार को चंद्रकांता इंटर कालेज में महिला हिसा पर चर्चा की गई। संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर लोगों को महिला हिसा नहीं करने का संदेश दिया ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:22 PM (IST)
महिला हिसा को लेकर किया जागरूक
महिला हिसा को लेकर किया जागरूक

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : ग्राम्या संस्थान व बदलाव के लिए साझेदारी परियोजना के तहत मंगलवार को चंद्रकांता इंटर कालेज में महिला हिसा पर चर्चा की गई। संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर लोगों को महिला हिसा नहीं करने का संदेश दिया।

ग्रामीणों को बताया कि महिला हिसा, जेंडर भेदभाव, बाल विवाह व ड्रॉपआउट किशोरियों को विद्यालय में दाखिला को लेकर संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा महिलाएं आए दिन हिसा की शिकार हो रही हैं। समाज में महिला, पुरुष में गैर बराबरी देखी जाती है। बालक, बालिका में भेदभाव किया जाता है। इसी सोच को बदलने के लिए प्रदेश के कई जिलों में अभियान एक साथ चल रहा है। प्रधानाचार्य नंदलाल यादव, शादाब, मदन मोहन, रामबली, राजेश, रामविलास सहित बच्चे व शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी