पीडीडीयू मंडल में बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सघन अभियान

पीडीडीयू नगर(चंदौली) पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:49 PM (IST)
पीडीडीयू मंडल में बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सघन अभियान
पीडीडीयू मंडल में बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सघन अभियान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। उचित टिकट या प्राधिकार वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा संबंधित अधिकारियों को मंडल के सभी स्टेशनों पर निरंतर निगरानी करते हुए बिना टिकट यात्रा की रोकथाम करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस वर्ष मंडल में एक से 16 अक्टूबर तक बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार यात्रा के कुल 13441 मामले सामने आए। इसमें जुर्माने के रूप में लगभग 73 लाख 45 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की समान अवधि के दौरान पकड़े गए 2550 मामलों में जुर्माने के रूप में लगभग 12 लाख 45 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। इसी प्रकार मंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से 16 अक्टूबर तक बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार यात्रा के कुल 105228 मामले सामने आए। इसमें जुर्माने के रूप में लगभग पांच करोड़ दो लाख 80 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की समान अवधि के दौरान पकड़े गए 6686 मामलों में जुर्माने के रूप में लगभग 41 लाख 82 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से डीडीयू मंडल में बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सघन चेकिग अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी