इंद्रदेव की मेहरबानी, झमाझम बरसा पानी

पीडीडीयू नगर (चंदौली) पिछले कई दिनों से हो रही कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी से गुरुवार की सुबह इंद्रदेव की मेहरबानी से आमजन को राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:54 PM (IST)
इंद्रदेव की  मेहरबानी, झमाझम बरसा पानी
इंद्रदेव की मेहरबानी, झमाझम बरसा पानी

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पिछले कई दिनों से हो रही कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी से गुरुवार की सुबह इंद्रदेव की मेहरबानी से आमजन को राहत मिली। झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह व शाम को लगभग आधे घंटे तक काले बदरा जमकर बरसे और लोगों का मन प्रसन्नचित्त हो गया। मौसम में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश ने लोगों को परेशानी में भी डाल दिया। शहर के अधिकांश वार्ड और रास्ते सुबह जलमग्न हो गए। शाम होते-होते परेशानी और बढ़ गई।

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के साथ शीतल हवाओं ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दी। पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था। दिन में कड़ाके की धूप और रात को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह होते ही तेज धूप निकल आती थी। तापमान बढ़ने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त था। मौसम के बदले मिजाज के साथ बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दूसरी ओर मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश ने शहर की सूरत बदल दी। कई इलाकों में जल जमाव से लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया। नगर के चकिया तिराहे स्थित दूधमंडी के किनारे पानी लगा रहा। इसके अलावा चंधासी, पथरा, पराहूपुरी, इस्लामपुर, लाट एक व दो, कैथापुर की गलियों में पानी जमा हो गया। रहा। सबसे दयनीय स्थिति अलीनगर वार्ड की रही।

chat bot
आपका साथी