कैसे हो अभियान में कर्मचारियों की गणना, सुनी समस्याएं

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ललितचंद्र ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:34 PM (IST)
कैसे हो अभियान में कर्मचारियों की गणना, सुनी समस्याएं
कैसे हो अभियान में कर्मचारियों की गणना, सुनी समस्याएं

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी के निर्देश पर शनिवार को पीडीडीयू मंडल के कर्मियों के लिए 'कैसे हो' अभियान चलाकर कर्मचारी गणना दिवस मनाया गया।

डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने प्रत्येक स्टेशन व यूनिट पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराई। डीआरएम ने बेझिक होकर कर्मियों से समस्या बताने को कहा। उधर प्लांट डिपो इंजीनियरिग कारखाना कर्मचारियों को संरचनाशाला, स्टोर, फ्लैशबट्ट, ट्रैक मशीन एवं प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधाएं के लिए उनकी सेवा पुस्तिकाओं के साथ तैनात किया गया। कर्मचारियों की गणना के साथ उनकी सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया गया।

सेवा पुस्तिका देख कार्यालयों के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उनके हस्ताक्षर लिए गए। साथ ही रेल कर्मियों से परिवाद भी प्राप्त किए गए ताकि उनका निवारण किया जा सके। कार्मिक विभाग के कार्यक्रम से गदगद रेल कर्मियों ने उत्साह के साथ शिरकत की। डीआरएम ने कहा आयोजन से कर्मचारियों की समस्याओं को जानने का मौका मिलता है और समय रहते उनका निस्तारण भी कराया जाता है। सेवा पुस्तिका से कर्मियों को काफी लाभ मिल रहा है। प्लांट डिपो इंजीनियर कारखाना में कैंप लगाकर कर्मियों की समस्या सुनी गई। मुख्य कारखाना प्रबंधक जावेद अख्तर, ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, मोहन राम, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, अशोक कुमार, अरविद चतुर्वेदी, ए चंद्रशेखर, आरके सिंह, पीके दास, कृष्ण मोहन चौधरी, के संतोषी लक्ष्मी, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी