आवास, शौचालय को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास शौचालय समेत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज चकिया ब्लाक के सिकठियां व चितौड़ी गांव की महिलाओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अंत में जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:57 PM (IST)
आवास, शौचालय को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
आवास, शौचालय को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जासं, चंदौली : प्रधानमंत्री आवास, शौचालय समेत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज चकिया ब्लाक के सिकठियां (चितौड़ी) गांव की महिलाओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल को ज्ञापन सौंप उन्हें लाभान्वित करने की गुहार लगाई।

महिलाओं ने कहा पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। गांव में नाली, सड़क आदि की हालत भी खस्ताहाल है। आरोप लगाया ग्राम प्रधान की ओर से योजनाओं को लेकर पक्षपात किया जा रहा है। अपने खास लोगों को चिह्नित कर अपात्र होने पर भी लाभान्वित किया जा रहा। इसको लेकर कई बार ब्लाक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों से गुहार लगा चुकी हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में दर्जनों की संख्या में पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। चेताया मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। डीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीमा, दुलारी, हीरावती, संतरी, चमेला, धर्मा, ममता, बादामी, इंद्रावती, मुन्नी, अमरावती, रेशमा, शांति, गीता, सुमित्रा, सूखा, तेतरा, राजदुलारी आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी