स्वास्थ्य अधिकार को चलाया अभियान

सामाजिक संस्था ग्राम्या संस्थान की ओर से हेल्थ वॉच फोरम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आगाज मंगलवार को किया गया। ब्लाक सभागार में अभियान के बाबत जानकारी देते हुए संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि बीते दो दशकों से निजी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:49 PM (IST)
स्वास्थ्य अधिकार को चलाया अभियान
स्वास्थ्य अधिकार को चलाया अभियान

जासं, चकिया (चंदौली) : सामाजिक संस्था ग्राम्या संस्थान की ओर से हेल्थ वॉच फोरम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आगाज मंगलवार को किया गया। ब्लाक सभागार में अभियान के बाबत जानकारी देते हुए संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि बीते दो दशक से निजी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। इसके चलते लगभग प्रतिवर्ष चार करोड़ लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जा रहे हैं। वहीं अनेक परिवार चिकित्सकीय व्यवस्था करने में सब कुछ गंवा दे रहे हैं। ऐसे में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की जरूरत है। बताया कि शुरुआत में यह अभियान चकिया के बोदलपुर, हेतिमपुर , शिकारगंज, मुड़हुंआ, बलिया, कुशही, गणेशपुर सहित नौगढ़ के लालतापुर, बसौली, हनुमानपुर , तेंदुआ, देउरा आदि 25 गांवों में चलेगा। इसके लिए टीम का गठन कर गांवों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वृजेश कुमार, रामविलास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी