जमनिया मार्ग पर भीषण जाम, परेशान हुआ जनमानस

जागरण संवाददाता, बरहनी : सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर शुक्रवार को फिर से भीषण जाम लग गया। इस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 07:47 PM (IST)
जमनिया मार्ग पर भीषण जाम, परेशान हुआ जनमानस
जमनिया मार्ग पर भीषण जाम, परेशान हुआ जनमानस

जागरण संवाददाता, बरहनी : सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर शुक्रवार को फिर से भीषण जाम लग गया। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को दस घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ाके धूप ने जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल कर दिया। चालक व खलासी सहित अन्य राहगीर इधर उधर भटकते नजर आए। इसमें सवारी, एंबुलेंस और स्कूली वाहनों में बैठे बच्चे घंटों हांफते रहे। वहीं आस-पास के गांवों के हैंडपंपों से प्यास बुझाई। जाम फंसे लोगों ने प्रतिदिन लगने वाले जाम पर जिला प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली।

सैयदराजा जमानिया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर भीषण जाम लगा। उक्त मार्ग पर नो इंट्री व मार्ग मरम्मत के लिए जगह जगह गिरा कर गिट्टियां छोड़ दी गई हैं। इससे वाहनों का एक तरफ से आना जाना है। बावजूद इसके बड़े वाहनों से जाम लग रहा है। इसमें वाहन चालक ही नहीं स्थानीय लोगों को भी फजीहत हो रही है। भीषण गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोग बिलबिला जा रहे हैं। असना कंजेहरा मार्ग पर गिटटी गिरने से वाहनों फंसना भी रहा। पर दोपहर में गिटटी को फैला दिया गया तो कुछ राहत मिली। जाम में फंसे चालकों की मानें तो रात 9 बजे बाद नों इंट्री खुला तो सैकड़ों ट्रक निकली। उसमें कुछ चालक वाहन तिरछा कर बीच रास्ते लगा दिए। इससे जाम की स्थिति जस की तस हो गई। सुबह होते होते वाहनों की लंबी कतारें दिखने लगी। जाम में फंसे स्कूल वाहन, सवारी वाहन, एंबुलेंस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोग दूसरे मार्गों से किसी प्रकार अपने गंतव्य रवाना हुए। पानी के लिए जहां चट्टी चौराहे त्रिमुहानी कस्बे रहे वहां के हैंडपंप भीड़ लगी रही। गांव से दूर फंसे लोगों को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ा। चालक खलासी जगह-जगह पेड़ की छांव व बने यात्री प्रतिक्षा गृह में पड़े रहे और रात 9 बजे नो इंट्री खुलने का इंतजार करते रहे।

chat bot
आपका साथी