चार महिलाएं मिलीं कोरोना पाजिटिव

कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार में ब्रेक लगने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत में है। हालांकि जागरूकता बरती जा रही है। शनिवार को चार महिलाओं की रिपोर्ट पाजिटिव मिली जबकि तीन एल-3 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर गए। इनमें तीन गृहणी व एक छात्रा है। 1071 नमूने लिए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:46 PM (IST)
चार महिलाएं मिलीं कोरोना पाजिटिव
चार महिलाएं मिलीं कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार में ब्रेक लगने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत में है। हालांकि जागरूकता बरती जा रही है। शनिवार को चार महिलाओं की रिपोर्ट पाजिटिव मिली जबकि तीन एल-3 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर गए। इनमें तीन गृहणी व एक छात्रा है। 1071 नमूने लिए गए थे।

इनमें नियामताबाद ब्लाक से दो, पीडीडीयू नगर व शहाबगंज ब्लाक से एक-एक महिला हैं। सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनका नमूना संग्रह किया जा रहा है। जिले में अब तक 4828 केस पाजिटिव मिले हैं हालांकि 4698 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 68 है। अब तक जिले में 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी