जयंती पर पूर्व पीएम चरण सिंह को किया याद

मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय व जिले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:06 AM (IST)
जयंती पर पूर्व पीएम चरण सिंह को किया याद
जयंती पर पूर्व पीएम चरण सिंह को किया याद

जासं, चंदौली : मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय व जिले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर चर्चा की।

नियामताबाद के बौरी गांव स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद ने कहा चौधरी चरण सिंह देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने किसानों के हित मे कार्य किया। उन्होंने देश के विकास को किसानों के विकास से जोड़ा। अंग्रेजों की गुलामी में भी देश के किसानों का कर्ज माफ कराने का दम रखा था। खेतों कि नीलामी, जमीन उपयोग का बिल तैयार करवाया था। इससे उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, मुलायम सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, रामसकल पांडेय, रामचंद्र पांडेय, राजेश यादव, प्रेमनाथ तिवारी मौजूद थे। वहीं मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा, चौधरी चरण सिंह जीवनपर्यंत गरीबों, किसानों व नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता को दूर करने का प्रयास किया। वर्तमान सरकारों को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में काम करना चाहिए तभी खुशहाली आएगी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता है। उन्होंने किसानों के हित में काम किया। चंद्रभानु यादव, नफीस अहमद गुड्डू, बलिराम यादव, चकरू यादव, राजीव यादव आदि मौजूद थे। पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यों ने भी नगर के खोवा मंडी स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा, चौधरी साहब का रहन सहन, खान-पान व पहनावा एक साधारण किसान की तरह था। वे किसानों के हक में सदैव कार्य करते थे। भागवत नारायण चौरसिया, सतीश यादव, ताज मोहम्मद, विमला देवी, चंद्रवश सिंह, राहुल आदि उपस्थित रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सदस्यों ने अलीनगर में किसान दिवस के रूप में जयंती मनाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव, भानू यादव, डा. वीरेंद्र यादव, मुहम्मद चांद, भुवन यादव, मिथिलेश यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी