प्रवासियों को दिया गया भोजन व पानी

दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र और राजस्थान में काम करने वाले प्रवासियों का पलायन जारी है। अधिकांश लोग यूपी बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। साधन न मिलने की स्थिति में प्रवासी भूखे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 07:49 PM (IST)
प्रवासियों को दिया गया भोजन व पानी
प्रवासियों को दिया गया भोजन व पानी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में काम करने वाले प्रवासियों का पलायन जारी है। अधिकांश लोग यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। साधन न मिलने की स्थिति में प्रवासी भूखे प्यासे सैकड़ों किलोमीटर पैदल ही चल रहे हैं। प्रवासियों की मदद के लिए समाजसेवियों ने भी हाथ बढ़ाया है।

दंत चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. आनंद श्रीवास्तव और संस्था रंजीत प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर प्रवासी मजदूरों को तीन सौ की संख्या में खाने का पैकेट वितरित किया। संस्था ने कोविड -19 के प्रथम चरण से पहले बीस मार्च से ही आमजन को इस महामारी से जागरूक कर उनमें मास्क, सैनिटाइजर, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण कर रही है। वहीं गोधना बाईपास नेशनल हाइवे पर भूखे प्यासे मजदूरों को सेवा के रूप में लाई, चना, गुड़, केला, बिस्किट वितरित किया गया। समाजसेवी संजय राय, मनोज अग्रवाल, सरदार रोषी सिंह, डा. एके तिवारी, मन्नुश्री गुप्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी