तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, आक्रोश

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) कर्मनाशा नदी में अदसड़ गांव के पास लगे पंप कैनाल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 09:59 PM (IST)
तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, आक्रोश
तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, आक्रोश

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कर्मनाशा नदी में अदसड़ गांव के पास लगे पंप कैनाल को चालू करने सहित जांच एवं मुआवजे को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले तीसरे दिन रविवार को भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों की सुधि लेने कोई सक्षम अधिकारी नही पहुंचा। इससे किसानों का आक्रोश है। जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि सिचाई विभाग की लापरवाही का दंश किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चारी व अदसड़ पम्प कैनाल के निर्माण में लापरवाही की जा रही है। किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पा रहा है। अंजनी तिवारी ने कहा जब भी नरवन के किसानों को पानी की आवश्यकता होती है तब सिचाई के सभी संसाधन फेल हो जाते है। अंजनी सिंह ने कहा कि मैदानी भागों में 72 नलकूप लगे हैं । दर्जनों छोटे बड़ी नहरें हैं लेकिन मौके पर सभी विभिन्न कारणों से अक्षम साबित हैं। दिनेश बिद, अजीत सिंह, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार आदि किसान उपस्थित थे। संचालन अरविद कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी