प्रचंड गर्मी में सूखे गए ताल तलैया, नहर नलकूप

जासं, बबुरी (चंदौली): प्रचंड गर्मी के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली चंद्रप्रभा व गड़ई नदी जहां सूख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 05:18 PM (IST)
प्रचंड गर्मी में सूखे गए ताल तलैया, नहर नलकूप
प्रचंड गर्मी में सूखे गए ताल तलैया, नहर नलकूप

जासं, बबुरी (चंदौली): प्रचंड गर्मी के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली चंद्रप्रभा व गड़ई नदी जहां सूखने के कगार पर हैं। वहीं तालाब व कुओं का पानी भी गायब हो गया है। पानी के अभाव में कपड़ा धोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों के समक्ष आíथक संकट उत्पन्न हो गया है। पशुओं के लिए पेयजल की किल्लत आरंभ हो गई है।

पिछले वर्ष कम बरसात होने के कारण क्षेत्र की गड़ई व चंद्रप्रभा नदी पूरी तरह सूख गई है। वहीं क्षेत्र के अधिकांश तालाब व कुएं भी सूख चुके हैं। इससे पेयजल की समस्या गहरा गई है। पानी की कमी के कारण नील गाय व घुमंतू पशु गांवों की ओर रूख कर रहे हैं। पानी की समस्या से सबसे अधिक परेशानी नदी व तालाबों में कपड़ा धोने वालों को हो रही है। कुएं से पानी निकालकर बमुश्किल कपड़ों की धुलाई हो पा रही है। क्षेत्र के सैकड़ों परिवार कपड़े की धुलाई व प्रेस कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कुएं व तालाबों के सूख जाने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया है। कपड़ा धुलाई के लिए लोग मुगलसराय व अन्य शहरों में कपड़ा भेज रहे हैं। इससे क्षेत्र में कपड़ा धोने वाले व्यवसायियों को आर्थिक क्षति हो रही है।

chat bot
आपका साथी