मंडल रेल प्रबंधक ने रोपे फलदार व छायादार पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया पौधरोपण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:22 PM (IST)
मंडल रेल प्रबंधक ने रोपे फलदार व छायादार पौधे
मंडल रेल प्रबंधक ने रोपे फलदार व छायादार पौधे

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यूरोपियन कालोनी स्थित डीआरएम आफिस में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने पौधारोपण किया। कार्यालय परिसर में एक दर्जन से अधिक फल व छायादार पौधों का रोपण किया गया। डीआरएम सहित अधिकारियों ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

डीआरएम ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगल व पहाड़ों का होना अत्यंत जरूरी है। प्रतिदिन वृक्षों की अंधाधुन कटाई होने से जंगल सिमटा जा रहा है। पर्यावरण असुरक्षित होने से इसका बुरा असर मानसून पर भी पड़ता है। पीडीडीयू मंडल को हरा-भरा रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंडल की रेल कालोनियों में युद्धस्तर से पौधरोपण किया गया। साथ ही समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। इस कार्य में लगे कर्मचारियों को पौधों को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की रेल कालोनियों में एक साल में दो हजार से अधिक पौधों को रोपण कराया जा चुका है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम अतुल कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय राकेश रोशन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) श्रवण कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) ओपी सिंह यादव, मंडल अभियंता पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधन पुष्कर कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी गोपाल मंडल आदि उपस्थित थे। गिलोय के 500 पौधे किए जाएंगे रोपित

रेल कालोनियों व कार्यालयों में गिलोय के 500 पौधे रोपित करने के लिए अभियंत्रण विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एक व दो को दिया गया। शीघ्र ही पौधों को रोपित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पौधों के बड़ा होने तक कर्मचारी इसकी देख-रेख करेंगे।

chat bot
आपका साथी