रेल संपत्ति को पहुंचाया नुकसान तो जाएंगे जेल

अब रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं। कोई भी अगर संपत्ति को क्षति पहुंचाते मिला तो वह सीधे सलाखों के पीछे होगा। वहीं महिलाओं व बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 1

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:51 PM (IST)
रेल संपत्ति को पहुंचाया नुकसान तो जाएंगे जेल
रेल संपत्ति को पहुंचाया नुकसान तो जाएंगे जेल

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अब रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं। कोई भी अगर संपत्ति को क्षति पहुंचाते मिला तो वह सीधे सलाखों के पीछे होगा। वहीं महिलाओं व बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 182 का प्रचार प्रसार तेजी से किया जाएगा, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

बुधवार को नवागत पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने आरपीएफ कर्मियों संग बैठक की। उन्होंने विभिन्न दिशा निर्देश दिए। बोले कि कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों के साथ अच्छे से पेश आएं। वहीं अपराध को नियंत्रित करने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। दोपहर बाद पोस्ट प्रभारी कर्मियों के साथ जंक्शन का जायजा लेने निकले। एक से लगायत आठ नंबर तक के प्लेटफार्मों का अवलोकन किया। हर पहलुओं की जांच पड़ताल की। वहीं सर्कुलेटिग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने की हिदायत दी।

नवागत पोस्ट प्रभारी पहले पटना, राजेंद्र नगर व गया में एसआई के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रमोशन के बाद एक महीने तक हाजीपुर मुख्यालय पर तैनात रहे। अब पीडीडीयू जंक्शन पर प्रभारी बनाए हुए हैं। संजीव ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना और रेल संपत्ति की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी।

chat bot
आपका साथी