मिनी महानगर में बढ़ा अपराध, पुलिस पस्त

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर(चंदौली) मिनी महानगर में आपराधिक वारदातों ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस की सुस्ती का बदमाश भरपूर फायदा उठा रहे हैं। चोरी छिनैती और उचक्कागिरी की घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर आर्य समाज मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों ने खरीदारी करने निकलीं महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 10:23 PM (IST)
मिनी महानगर में बढ़ा अपराध, पुलिस पस्त
मिनी महानगर में बढ़ा अपराध, पुलिस पस्त

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर में आपराधिक वारदातों ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस की सुस्ती का बदमाश भरपूर फायदा उठा रहे हैं। चोरी, छिनैती और उचक्कागिरी की घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर आर्य समाज मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों ने खरीदारी करने निकलीं महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों ओझल हो गए। इसी तरह गुरुवार की शाम गल्ला मंडी चौराहे से उचक्कों ने जियो कंपनी के इंजीनियरों की कार से दो लैपटाप गायब कर दिए। पुलिस बदमाशों की चुनौती का जवाब नहीं दे पा रही।

चंधासी से लेकर रेल कालोनियों तक एक के बाद एक वारदातें हो रही हैं। शुक्रवार को जायसवाला स्कूल निवासी सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी पूनम जायसवाल अपने भाई और पड़ोसी महिला के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। सामान लेकर लौट रही थीं कि बाइक सवार दो उचक्कों में से एक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। भाई ने देखा तो शोर मचाने लगा। भुक्तभोगी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी