बोर्ड परीक्षा को जिले में पहुंची 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

सात फरवरी से आरंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई। जिले में 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आ गई। नकल रोकने को कापियों पर को¨डग की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्थानीय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया। कापियों का मिलान करने के बाद केंद्र प्रभारियों को वितरित की जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 27 Dec 2018 09:31 PM (IST)
बोर्ड परीक्षा को जिले में पहुंची 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
बोर्ड परीक्षा को जिले में पहुंची 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

जासं, चंदौली : सात फरवरी से आरंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई। जिले में 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की खेप आ गई। नकल रोकने को कापियों पर को¨डग की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं को स्थानीय महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया। कापियों का मिलान करने के बाद केंद्र प्रभारियों को वितरित की जाएंगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए 75355 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 42256 और इंटरमीडिएट में 33096 छात्र हैं। परीक्षा के कुल 95 केंद्र बनाए गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की तैयारियां आरंभ कर दी गई। जनपद में बुधवार को उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गई। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कर केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी विषयों के 100-100 अंकों के एक ही प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा को उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। कापियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम में सीसी टीवी कैमरा व सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रखा गया है।

डा. विनोद राय, डीआइओएस

chat bot
आपका साथी