तापमान में गिरावट पर उमस बरकरार

चंदौली : मौसम के बिगड़े मिजाज ने रविवार को भी आमजन को पसीने से तरबतर कर दिया। तापमान में गिरावट के बा

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 11:48 PM (IST)
तापमान में गिरावट पर उमस बरकरार

चंदौली : मौसम के बिगड़े मिजाज ने रविवार को भी आमजन को पसीने से तरबतर कर दिया। तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बाग हलकान रहे। हालांकि इस दौरान तीखी धूप से लोगों ने राहत महसूस की। बावजूद इसके गर्मी का प्रकोप अपने तेवर दिखाता रहा।

एक पखवारे से मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। आए दिन आंधी, पानी से जहां गरीबों के झोपड़े व टिन शेड हवा की भेंट चढ़ जा रहे हैं। वहीं तापमान गिरने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला जा रहे हैं। दिन हो या रात मौसम का मिजाज एक जैसा बना हुआ है। वहीं दोपहर में गर्मी की तीव्रता कुछ ज्यादा ही उग्र रूप दिखा रही है। रविवार को भी सूरज की किरणों के धरती पर आते ही लोगों के पसीने छूट गए। सुबह मौसम में थोड़ी नरमी रही पर दिन चढ़ते ही तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। कस्बा बाजारों के साथ गांव गिरांव में लोगों का हाल बेहाल रहा। कोई पेड़ की छांव तो कोई शीतल जल का सहारा लेता रहा। उमस से लोगों को न तो घर में ही चैन मिल रहा था और ना ही बाहर।

chat bot
आपका साथी