नई राजस्व संहिता से शीघ्र मिलेगा न्याय

चकिया (चंदौली) : तहसील सभागार में गुरुवार को राजस्व दिवस मनाया गया। इसमें नई राजस्व संहिता पर चर्चा

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 09:53 PM (IST)
नई राजस्व संहिता से शीघ्र मिलेगा न्याय

चकिया (चंदौली) : तहसील सभागार में गुरुवार को राजस्व दिवस मनाया गया। इसमें नई राजस्व संहिता पर चर्चा की गई। तहसीलदार राकेश कुमार ¨सह ने कहा कि अभी तक उत्तर प्रदेश में भू राजस्व से संबंधित अनेक कानून प्रभावित थे।

जो नई राजस्व संहिता के अस्तित्व में आ जाने के बाद एक हो गया है। जेड ए अधिनियम सहित अन्य राजस्व कानून को इसी संहिता में समाहित कर लिया गया है। श्री ¨सह ने शासन द्वारा निर्गत नये कानून पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। बताया कि इसके प्रावधान से अब एक ही अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों का निस्तारण आसानी से होगा। उन्होंने वादकारियों व कानून विशेषज्ञों से राजस्व मामलों के मुकदमों के शीघ्र व त्वरित निस्तारण में सहयोग करने की अपेक्षा किया।

इसके पूर्व शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर राजस्व कार्य को संपादित करने वाले कर्मचारियों के कार्यो को नजीर के रूप में प्रस्तुत किया गया। इन कर्मियों के कार्यों की बेहतर स्थिति को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार राजा राम, नाजिर केएल श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार कानूनगो शिव मूरत यादव, कानूनगो जगदीश यादव, लेखपाल संघ के जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी, रामआशीष, राजकुमार गुप्ता समेत कई राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी