नहर में पानी छोड़ने के लिए लगाया जाम

चकिया (चंदौली) : नौगढ़ के कूड़ा रजवाहा नहर से पानी न छोड़े जाने से धान की सूख रही फसल देख किसानों का ध

By Edited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 10:23 PM (IST)
नहर में पानी छोड़ने के लिए लगाया जाम

चकिया (चंदौली) : नौगढ़ के कूड़ा रजवाहा नहर से पानी न छोड़े जाने से धान की सूख रही फसल देख किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे दिया। सैकड़ों कृषक लामबंद होकर सड़क पर उतर गए। मझगाई गांव स्थित इंद्र नगर के पास नौगढ़, तिवारीपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना रहा कि सोनभद्र स्थित नगवा बांध से नहर नौगढ़ तक के खेतों की ¨सचाई व्यवस्था सुनिश्चित करती है लेकिन यहां विभाग की लापरवाही हावी है। माकूल बरसात नहीं होने के बावजूद बेसमय नहर को खोल दिया गया। ¨सचाई के पिक आवर में नहर खोले जाने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा है। वहीं नहरें जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं।

इस बाबत कई बार किसानों ने ¨सचाई विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक वार्ता की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभाग की लापरवाही से धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। घंटों चले चक्का जाम से वाहनों की कतार लग गई। आवागमन बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए कृषकों ने आपसी सहमति बनाकर चक्का जाम खत्म तो कर दिया लेकिन चेतावनी दिया कि नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे नहर पाटो अभियान शुरू करने को विवश हो जाएंगे।

प्रदर्शन करने वालों में नामवर ¨सह, पीएन ¨सह, दशरथ प्रसाद, नंदलाल, रघुनाथ, ज्ञान केशरी, बिरबल प्रसाद, चंद्रमा मौर्य, घुरेराम, बलदाउ यादव, राजेंद्र ¨सह समेत तमाम किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी