..छह लाख की लूट, भूल गई पुलिस

चंदौली : लगता है कि स्थानीय पुलिस बसपा नेता से छह लाख रुपये की लूट के मामले को भूल गई। उसकी क्राइम ब

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 09:17 PM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 09:17 PM (IST)
..छह लाख की लूट, भूल गई पुलिस

चंदौली : लगता है कि स्थानीय पुलिस बसपा नेता से छह लाख रुपये की लूट के मामले को भूल गई। उसकी क्राइम ब्रांच और स्वयं प्रभारी निरीक्षक को जांच में 8वें दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि दावा, लूट वाले दिन से आज तक वही है कि बदमाश जल्द दबोचे जाएंगे।

22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे एक बसपा नेता व ठेकेदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने नगर के पुरानी बाजार में उसकी दुकान के सामने से छह लाख रुपये की लूट की थी। छह लाख रुपये की लूट हुई और मौके पर उच्चाधिकारियों का न पहुंचना पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही अंगुली उठा रहा था। एक सप्ताह बीत गया पर उनका दावा आज तक पूरा नहीं हुआ है। जो नागरिकों को आज तक साल रहा है। बल्कि सदर पुलिस उस मामले से ही अनभिज्ञ बनी हुई है। याद दिलाने पर कोतवाली के पुलिस अधिकारियों को मामला संज्ञान में जरूर आ जाता है लेकिन उसके बाद सब भूल जाते हैं।

उधर भाजपा के किसान मोर्चा के काशी प्रांत प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने इस मामले में पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय के पास दिनदहाड़े छह लाख की लूट होना और उस पर भी पुलिस प्रशासन का चुप बैठना ध्वस्त कानून व्यवस्था का परिचायक है। जिले में जिला व पुलिस प्रशासन का इकबाल ही बुलंद नहीं है। व्यापारी, कर्मचारी यहां तक की आम आदमी भी जिला व प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। कहा कि पुलिस ने जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर रुपयों की बरामदगी नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरेगी।

chat bot
आपका साथी