वनांचल में दम तोड़ रही धान की फसल

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 10:51 PM (IST)
वनांचल में दम तोड़ रही धान की फसल

शिकारगंज (चंदौली):भादों के महीने में चिलचिलाती धूप ने जहां आमजन को बेहाल कर दिया है, वहीं वनांचल में पानी के अभाव में धान की फसल दम तोड़ने लगी है। पानी की आस में किसान आसमान की ओर निहार रहे हैं। किंतु उनके हाथ निराशा ही लग रही है।

खरीफ की मुख्य फसल की धान की खेती चालू सीजन में प्रकृति के बिगड़े मिजाज ने खेती पर संकट खड़ा कर दिया है। सावन के दगा देने के बाद भादों के आगाज ने खेती को बल प्रदान किया। देर से ही सही किसानों ने धान की रोपाई कर दी। ..वहीं एक पखवारा बीतने के बाद भी भादों की वापसी नहीं होने से किसानों का कलेजा मुंह को आ गया है। पानी के अभाव में धान की फसल दम तोड़ने लगी है। खेतों में उड़ रही धूल से फसल पीली पड़ने के साथ मुरझाने लगी है।

उधर बंधियों में पानी के बावजूद नहरों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेतों तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि एक बार और बरसात हो जाती तो फसल को नवजीवन मिल जाता। बताया कि आगे एक सप्ताह तक यही हाल बना रहा तो रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होना तय है। साथ ही एक वर्ष का सूखा कई वर्षो तक अपना प्रभाव छोड़ेगा।

chat bot
आपका साथी