महिला ने आइवीएफ तकनीक से जन्मे तीन बच्चे

खुर्जा की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। फेलोपियन ट्यूब बंद होने के कारण महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही थी। आइवीएफ विशेषज्ञ डा. सरिता और एंब्रियोलॉजिस्ट डा. आकाश शर्मा ने निराश दंपती को संतान सुख दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 06:06 AM (IST)
महिला ने आइवीएफ तकनीक से जन्मे तीन बच्चे
महिला ने आइवीएफ तकनीक से जन्मे तीन बच्चे

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। फेलोपियन ट्यूब बंद होने के कारण महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही थी। आइवीएफ विशेषज्ञ डा. सरिता और एंब्रियोलॉजिस्ट डा. आकाश शर्मा ने निराश दंपती को संतान सुख दिलाया।

खुर्जा निवासी दंपती की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद इन्हें संतान सुख नहीं मिला। आइवीएफ स्पेशलिस्ट डा. सरिता तेवतिया ने बताया कि टेस्ट ट्यूब बेबी ही एक मात्र विकल्प था। आइवीएफ (इन-विट्रो फíटलाइजेशन) तकनीक से महिला ने शनिवार को तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है।

chat bot
आपका साथी