गंगा में बाढ़ के पानी से जल जंगल एक, घाट में घुसा पानी

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नगर के अधिकांश घाट जलमग्न हो गए है। प्रशासन द्वारा अहार सहित कई स्थानों पर बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 11:08 PM (IST)
गंगा में बाढ़ के पानी से जल जंगल एक, घाट में घुसा पानी
गंगा में बाढ़ के पानी से जल जंगल एक, घाट में घुसा पानी

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नगर के अधिकांश घाट जलमग्न हो गए है। प्रशासन द्वारा अहार सहित कई स्थानों पर बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। गंगा तटीय गांवों के खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के चारे का अभाव होने लगा है।

शुक्रवार से अनूपशहर क्षेत्र में गंगा में बाढ़ का प्रभाव दिखने लगा है, गंगा के रौद्र रूप के चलते नगर के जाह्नवी प्लेट फार्म, गंगाद्वार, कुंज घाट पर सड़क पर पानी घुस आया है। अधिकांश घाटों के अंदर तक पानी आने से स्नान नहीं हो रहा है। गंगा किनारे बसे एक दर्जन गांवों के जंगल में पानी घुस जाने से पशुओं के चारे में पानी भर जाने से किसानों के पशुओं के चारे का संकट होने लगा है। प्रशासन द्वारा अहार, अवन्तिका देवी, सिरौरा में बाढ़ चौकियां स्थापित कराकर लेखपालों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम पदम सिंह ने देर शाम गंगा तट पर जाकर मौका मुआयना किया। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि गंगा जल के बढ़ते स्तर का ध्यान रखें। किसी प्रकार के खतरे की आशंका होने पर तत्काल दूर हटने के साथ अधिकारियों को अवगत कराएं।

chat bot
आपका साथी