ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: जगमाल

जंक्शन मार्ग पर बैठक आयोजित करके प्रधानों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की। वहीं अपनी मांगों को लेकर आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 08:47 PM (IST)
ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: जगमाल
ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: जगमाल

बुलंदशहर, जेएनएन। जंक्शन मार्ग पर बैठक आयोजित करके प्रधानों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की। वहीं अपनी मांगों को लेकर आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल मावी ने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रधानों को कई तरह की समस्याओं का समाधान करना पड़ता है। सही कार्य करने के बाद भी प्रधानों के खिलाफ झूठी शिकायतें आती हैं। जिसके बाद भी प्रधान अपने कर्तव्यों को भलीभांति निभाता है। वर्तमान में गांवों में बनाई गई गोशाला भी प्रधानों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। इसलिए गोशालों की देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रधानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में प्रधानों ने अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। वहीं अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन करने की रणनीति बनाई। इस मौके पर दुष्यंत, सुरेंद्र, राहुल सोलंकी, रजनीश, चतर सिंह, राकेश, सतेंद्र, दीपू, जितेंद्र, अश्वनी, रविकरन, हुकुम सिंह, कल्याण सिंह, तेजवीर, कृष्ण कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी