असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम ने किया रावण का दहन

कस्बे में शनिवार देरशाम को श्रीरामायण मेला समिति के तत्वावधान में रावण दहन मेले का आयोजन किया गया। श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते पूरा मेला स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:07 PM (IST)
असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम ने किया रावण का दहन
असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम ने किया रावण का दहन

बुलंदशहर, जेएनएन। कस्बे में शनिवार देरशाम को श्रीरामायण मेला समिति के तत्वावधान में रावण दहन मेले का आयोजन किया गया। श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते पूरा मेला स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

इससे पहले बैंडबाजों, झांकियों, अखाड़ों के साथ मां काली की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां काली के मेला प्रांगण मे प्रवेश करते ही रावण दहन किया गया। अपनी वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार जहांगीरपुर कस्बे मे दशहरा की बजाय चौदस के दिन ही रावण दहन किया जाता है। श्रीरामायण मेला समिति के पदाधिकारी मूलचंद शर्मा, सुरेंद्र सरल, राजेंद्र सिंह राणा, दीपक चौधरी, मोनू शर्मा, प्रभात शर्मा, लेखराज भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी