जौ की बालियां लेने के लिए उमड़े शहरवासी

होलिका दहन से पहले नगर में गन्ने और जौ की बालियों की जमकर बिक्री हुई। शहरवासियों को गन्ने और बालियों के लिए उमड़ता हुआ देखकर बिक्री करने वालों ने उनके रेट बढ़ा दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 08:26 PM (IST)
जौ की बालियां लेने के लिए उमड़े शहरवासी
जौ की बालियां लेने के लिए उमड़े शहरवासी

बुलंदशहर, जेएनएन। होलिका दहन से पहले नगर में गन्ने और जौ की बालियों की जमकर बिक्री हुई। शहरवासियों को गन्ने और बालियों के लिए उमड़ता हुआ देखकर बिक्री करने वालों ने उनके रेट बढ़ा दिए। उधर सुबह से ही होली के पूजन के लिए महिलाएं और लोग उमड़े रहे।

होली का पर्व खेती का त्योहार माना जाता है। बताया जाता है कि फसल आने की खुशी में इस दिन किसान गेहूं की बालियों को होलिका के दहन के समय बूझते है। उसके बाद उनका वितरण करके सभी को होली की शुभकामनाएं दी जाती है। इसके लिए गांवों से शहर में गन्ने और बालियां बेचने के लिए लाये जाते है। सोमवार को होलिका दहन से पहले गन्ना और जौ की बालियां शहरवासियों को मनमाने दामों पर मिली। गन्ने की कीमत दस से बीस रुपये के बीच और 20-25 जौ की बालियों की कीमत 20 रुपये के करीब रही। होली के पूजन के लिए लोगों ने जमकर गन्ने और बालियों की खरीदारी की। नगर में तेलियाघाट, दाताराम चौक, ककराला, सुभाष रोड, बुर्ज उस्मान, पुरानी मंडी, पदम सिंह गेट, अस्पताल मार्ग पर जगह-जगह लोग बालियां और गन्ने बेचते हुए नजर आये। वहीं दूसरी तरफ नगर में लगभग 25 स्थानों पर होली रखी गई। उन्होंने होलिका रखने वाले स्थानों पर बालियां और कलावा से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

chat bot
आपका साथी